आज दिल्ली में आए कोरोना के रिकॉर्ड मामले, सर्दी से बढ़ी नई चुनौती, देखें राज्यवार आंकड़े

आज दिल्ली में आए कोरोना के रिकॉर्ड मामले, सर्दी से बढ़ी नई चुनौती, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 46,840,783 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,204,028 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 533787 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 7656478 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 123611 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 8,313,876 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 46,253 नए मामले सामने आए हैं साथ ही इस दौरान 514 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। हालांकि इसी के साथ बीते 24 घंटों में 53,357 मरीज ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 92.09 फीसदी पर पहुंच गया है। एक्टिव केस दर 6.42 फीसदी है। मृत्य दर 1.48 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 3.82 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक, 3 नवंबर को 12,09,609 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 11,29,98,959 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

वहीं दिल्ली राज्य में बीते 24 घंटे में 6,725 नए मरीज मिले। साथ ही इस दौरान 48 मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि इस दौरान 3,610 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं दिल्ली में 8.36 फीसदी है।

गौर करने वाली बात यह है कि जैसे-जैसे तापमान कम हो रहा है, दिल्ली में सर्दी के साथ साथ कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में रोजाना 5 हजार मरीज सामने आ रहे हैं और आने वाले दिनों में यह संख्या 12 हजार तक पहुंच सकती है। बीमारी के फैलाव के इस स्तर को देखते हुए अब दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से कोरोना मैनेजमेंट को और बेहतर करने की तैयारी शुरू कर दी है और बेड बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। यही नहीं, केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस महामारी से निपटने में जुट भी गई है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

21672

802325

6734

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

159

4153

60

अरुणाचल प्रदेश

1674

13367

42

असम

8385

198042

934

बिहार

6423

210672

1108

चंडीगढ़ 

629

13751

228

छत्तीसगढ़

21770

168201

2266

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

30

3225

2

दिल्ली

36375

360069

6652

गोवा

2209

41362

618

गुजरात 

12429

159311

3731

हरियाणा

13338

156975

1817

हिमाचल प्रदेश 

3119

19469

344

जम्मू एंड कश्मीर 

5968

88718

1502

झारखंड

5021

96975

891

कर्नाटक

40414

780735

11247

केरल

84826

364745

1559

लद्दाख

664

5701

76

मध्य प्रदेश 

8044

162366

2974

महाराष्ट्र 

117168

1531277

44248

मणिपुर

3597

15460

184

मेघालय

971

8680

90

मिजोरम

516

2376

1

नागालैंड

1240

7869

42

ओडिशा

12510

280553

1352

पुडुचेरी

2445

32284

596

पंजाब

4226

126315

4245

राजस्थान

16385

183899

1936

सिक्किम

271

3660

73

तमिलनाडु

19201

701527

11214

तेलांगना

18100

224686

1357

त्रिपुरा

1322

29430

353

उत्तराखंड

3705

58459

1033

उत्तर प्रदेश 

22538

457708

7089

वेस्ट बंगाल

36443

342133

7013

भारत में कुल मामले

533787

7656478

123611


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।